दो स्कूटी सवार चार शराब तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार ,

कनखल पुलिस ने गश्त के दौरान अलग-अलग क्षेत्रों से स्कूटी सवार चार शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से पुलिस ने भारी मात्रा में देशी शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको पुलिस ने मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। कनखल थाना प्रभारी नितिश शर्मा ने बताया कि बीती देर शाम को पुलिस क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस ने विभिन्न इलाकों से अलग-अलग स्कूटी सवार चार शराब तस्करों को दबोचा है। जिनके पास से पुलिस ने कुल 154 पव्वे देशी शराब के बरामद किये हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम रामकरण पुत्र जयप्रकाश निवासी ग्राम अजीतपुर थाना कनखल हरिद्वार, सचिन पुत्र इतवारु निवासी लोधी कॉलोनी कुम्हारगढा थाना कनखल हरिद्वार, रामलाल पुत्र पूरण लाल निवासी बैरागी कैम्प थाना कनखल हरिद्वार और सि)ार्थ ऊर्फ सिद्दू पुत्र पदम सिहं निवासी बाल्मिकी बस्ती थाना कनखल हरिद्वार बताया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से शराब तस्करी में इस्तेमाल स्कूटियों को सीज कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *