देहरादून ,
उत्तरकाशी जिले के सीरी धोन्तरी गांव में घास लेने गई महिला की खाई में गिरने से मौत हो गई। मौके पर पहंुची एसडीआरएफ की टीम ने महिला का शव बरामद कर लिया। इस अवसर पर जिला नियंत्रण कक्ष, उत्तरकाशी द्वारा एसडीआरएफ को सूचित किया गया कि धोन्तरी गांव में एक महिला घास लेने जंगल मे गयी थी परन्तु देर रात्रि होने पर भी घर नही लौटी है। इस दौरान सूचना मिलते ही मुख्य आरक्षी दुर्गेश रतूडी के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई। इस दौरान एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के संभावित स्थानों पर गहन सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान देर रात्रि तक अत्यधिक विषम परिस्थितियों के बीच एसडीआरएफ टीम ने गहन सर्च करते हुए पहाड़ी से लगभग 200 मीटर नीचे खाई में गिरी महिला के शव को ढूंढ निकाला। टीम के सदस्यों ने बताया कि महिला घास काटने जंगल मे गयी हुई थी और घास काटते समय संभवतः पैर फिसलने से अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से महिला की मृत्यु हो गयी।