हरिद्वार ,
कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने क्षेत्र से आठ माह पूर्व चोरी हुई बाइक को बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसके खिलाफ पुलिस न सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी को मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा ने बताया कि वीरेन्द्र कुमार निवासी धाीरवाली ज्वालापुर ने 05 दिसम्बर 22 को घर के बाहर खड़ी बाइक को अज्ञात द्वारा चोरी कर लिए जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस तहरीर के आधाार पर बाइक की तलाश में जुटी थी। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालते हुए चोर की शिनाख्त के प्रयास करते हुए तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने बाइक चोर तक पहुंचने के लिए मुखबिर की भी मदद ली जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नहर पटरी रेगूलेटर पुल के पास से बाइक चोर को दबोच कर उसके पास से बाइक बरामद कर ली। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम नन्दन सिंह पुत्र भूपेंद्र सिंह निवासी ग्राम नैनी सैनी पिथौरागढ़ हाल विष्णु लोक कॉलोनी ज्वालापुर हरिद्वार बताया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।