फिल्मकार विनोद कापड़ी ने टालीन से फोन पर बताया कि फिल्म फेस्टिवल के समापन दिवस पर फिल्म की एक विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई है। कार्यक्रम में पापर को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का ऑडियंस अवार्ड दिए जाने की घोषणा हुई तो हॉल तालियों से गड़गड़ा उठा।
फिल्मकार विनोद कापड़ी, फिल्म के नायक पदम सिंह, नायिका हीरा देवी, साक्षी जोशी और अरिंद्र चौधरी ने मंच पर पहुंचकर अवार्ड प्राप्त किया। विनोद कापड़ी ने कहा की फिल्म के दोनों बुजुर्ग कलाकार ग्रामीण पृष्ठभूमि के नॉन एक्टर हैं। उन्होंने पहली बार कैमरा देखा है। उन्होंने पहली बार हवाई और विदेश यात्रा की है। पहली बार फेस्टिवल में अवार्ड भी पा लिया है। कार्यक्रम में फिल्म के नायक- नायिका पारंपरिक कुमाऊंनी परिधान में पहुंचे थे।
