बीती 13 जुलाई को मोटाढाक में मालन पुल ढहने से क्षेत्रवासियों को हो रही थी भारी परेशानी
देहरादून ,
पिछले माह 13 जुलाई को मोटाढाक में मालन पुल ढहने के बाद से भावर के औद्योगिक क्षेत्र समेत 35 गांवों के लिए आज से भारी वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। इस पुल पर भारी वाहनों के साथ ही इस मार्ग पर स्कूटी, बाइक, कार, स्कूल बसों, ट्रकों का संचालन भी होने लगा है। इस 30 टन से अधिक भार वाले वाहनों को फिलहाल प्रतिबंधित किया गया है। यहां जानकारी देते हुए विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने बताया कि इस दौरान विभागीय मालन नदी पर 300 मीटर पैच पर ह्यूमपाइप की मदद से वैकल्पिक मार्ग बनाया गया है। वहीं आपको बता दे विधानसभा अध्यक्ष व स्थानीय विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने वैकल्पिक मार्ग को युद्धस्तर पर बनाने के निर्देश दिए थे। उन्होंने इसके साथ ही वह खुद मार्ग के बनने की प्रतिदिन की रिपोर्ट ले रही थी और वैकल्पिक मार्ग का स्थलीय निरक्षण भी कर रही थी। विधानसभा अध्यक्ष ने वैकल्पिक मार्ग को 21 दिनों के भीतर पूर्ण करने का लक्ष्य रखा था जिसे समय अवधि पर पूर्ण कर दिया गया। विधानसभा अध्यक्ष ने वैकल्पिक पुल के संचालन होने पर बताया कि कोटद्वार वासियों को जल्द से जल्द राहत देने के लिए वैकल्पिक मार्ग का निर्माण युद्धस्तर पर कराया गया। उन्होंने कोटद्वार वासियों से अपील भी की है कि भारी वर्षा होने पर इस पुल का इस्तेमाल ना किया जाए क्योंकि यह एक वैकल्पिक मार्ग है।