पांच वर्षीय बच्ची के हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना पर उप निरीक्षक लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक-2026 – uttarakhandawaaz.in

पांच वर्षीय बच्ची के हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना पर उप निरीक्षक लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक-2026

देहरादून ,

उत्तराखंड पुलिस के उप निरीक्षक लोकेन्द्र बहुगुणा ने अपनी उत्कृष्ट विवेचना और पेशेवर दक्षता से प्रदेश पुलिस का गौरव बढ़ाया है। उन्हें अन्वेषण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित ‘केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक’ से सम्मानित किया गया है। वर्तमान में वह सीआईडी देहरादून में तैनात हैं।

उप निरीक्षक लोकेन्द्र बहुगुणा को यह सम्मान वर्ष 2021 में देहरादून में पांच वर्षीय बालिका के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के जघन्य मामले की चुनौतीपूर्ण विवेचना के लिए दिया गया है। उन्होंने वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहन जांच करते हुए प्रभावी ढंग से विवेचना पूरी की।

उनकी मेहनत और पेशेवर दक्षता के परिणामस्वरूप अभियुक्त को माननीय न्यायालय ने 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने उप निरीक्षक लोकेन्द्र बहुगुणा के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

उप निरीक्षक बहुगुणा को मिले इस सम्मान को उत्तराखंड पुलिस के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *