पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज में इसी सत्र से 50 MBBS सीटों पर प्रवेश शुरू, सीएम धामी ने किया निरीक्षण – uttarakhandawaaz.in

पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज में इसी सत्र से 50 MBBS सीटों पर प्रवेश शुरू, सीएम धामी ने किया निरीक्षण

देहरादून ,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंडाक स्थित बाबू जगजीवन राम मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनके अनुभव और सुझाव भी जाने। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को सभी निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में 50 MBBS सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। मेडिकल कॉलेज के संचालन से पिथौरागढ़ सहित आसपास के सीमांत क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं मजबूत होंगी। साथ ही, स्थानीय युवाओं को चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करने के बेहतर अवसर मिलेंगे।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों तक आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। मेडिकल कॉलेज की स्थापना इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *