ज्ञान गोदड़ी गुरुद्वारे के लिए भूमि आवंटन की मांग, सिख समाज ने निकाली रोष यात्रा – uttarakhandawaaz.in

ज्ञान गोदड़ी गुरुद्वारे के लिए भूमि आवंटन की मांग, सिख समाज ने निकाली रोष यात्रा

हरिद्वार ,

ज्ञान गोदड़ी गुरुद्वारे के लिए भूमि आवंटित नहीं किए जाने से नाराज सिख समाज ने सोमवार को प्रेमनगर पुल स्थित धरना स्थल से चंद्राचार्य चौक तक रोष यात्रा निकाली। समाज के लोगों ने शासन-प्रशासन से हरकी पैड़ी परिसर के निकट गुरुद्वारे के मूल स्थान पर भूमि आवंटित करने की मांग की।

रोष यात्रा से पूर्व गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी प्रबंधक कमेटी की ओर से धरना स्थल पर गुरु नानक देव के ज्योति जोत दिवस को श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया। रागी जत्थे के भाई देशराज सिंह, भाई राज सिंह, नरेंद्र सिंह, भाई हुक्म सिंह, भाई गुरजीत सिंह और सरबजीत सिंह ने शब्द कीर्तन प्रस्तुत कर संगत को निहाल किया।

इस अवसर पर संत जगजीत सिंह शास्त्री ने कहा कि गुरुद्वारे की भूमि के लिए पिछले दस वर्षों से लगातार धरना दिया जा रहा है, लेकिन अभी तक शासन-प्रशासन की ओर से कोई ठोस समाधान नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि धर्मनगरी में अन्य निर्माण कार्यों को अनुमति मिल जाती है, लेकिन गुरुद्वारे के लिए भूमि की मांग पर केवल आश्वासन दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि भूमि आवंटित नहीं होने से सिख समाज में रोष है। हर वर्ष रोष यात्रा निकाले जाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि जब तक गुरुद्वारे के लिए भूमि आवंटित नहीं की जाती, तब तक धरना और रोष यात्रा जारी रहेगी।

सिख समाज ने सरकार से धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द गुरुद्वारे के मूल स्थान अथवा अन्य उपयुक्त स्थान पर भूमि आवंटित करने की मांग की, ताकि भव्य गुरुद्वारे का निर्माण कराया जा सके।

रोष यात्रा में सुरेंद्र सिंह, ज्ञानी पंकज सिंह, तरलोचन सिंह, एस. मठारु, मनमोहन सिंह, जीत सिंह ढिल्लों, गुरुचरण सिंह, अमरीक सिंह भट्टी, पीएस कालरा, सुरजीत सिंह, इकबाल सिंह, जगतार सिंह, हरचरण सिंह, इंद्रजीत सिंह, परमजीत सिंह, परमजीत कौर, करतार कौर, सुरेंद्र कौर, नैनी महेन्द्रू, सरोज ढिल्लों, ललिता डूडेजा, कला बत्रा, राजेंद्र कौर, करनजीत कौर, अमरजीत कौर, सविंदर कौर, ममता सचदेवा, अरविंदर कौर, देवेंद्र कौर, सरबजीत सिंह, सतनाम सिंह और विक्रम सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में संगत शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *