देहरादून ,
उत्तराखंड पुलिस विभाग में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 12 पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण किए गए हैं। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को वर्तमान तैनाती से हटाकर विभिन्न जनपदों एवं इकाइयों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जारी आदेश में अधिकारियों की वर्तमान तैनाती और नवीन तैनाती का विवरण दिया गया है। स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि संबंधित अधिकारी अविलंब कार्यभार ग्रहण कर कार्यभार प्रमाणक की प्रति पुलिस महानिदेशक, उत्तराखंड के माध्यम से शासन को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।
पुलिस विभाग की ओर से किए गए इस फेरबदल को विभागीय कार्यप्रणाली को अधिक सुचारु बनाने और कानून-व्यवस्था से जुड़ी जिम्मेदारियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।