पति-पत्नी के विवाद ने लिया खूनी रूप, धारदार हथियार से पत्नी की हत्या

डालनवाला में दून इंटरनेशनल स्कूल के सामने घर में वारदात, आरोपी पति गिरफ्तार

देहरादून ,

डालनवाला क्षेत्र में गुरुवार को पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया। दून इंटरनेशनल स्कूल के सामने स्थित एक घर में विवाद के दौरान पति ने कथित तौर पर धारदार हथियार से पत्नी पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल पत्नी की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आरोपी पति राम जी पाल को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका की पहचान सोनू पाल के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, राम जी पाल राजमिस्त्री का काम करता है। दंपती के तीन बच्चे हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। विवाद के दौरान आरोपी ने धारदार हथियार से पत्नी पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सहित आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के पीछे की वास्तविक वजह और विवाद से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *