देहरादून ,
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के क्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत राज्य में निर्माणाधीन आवासीय परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए बुधवार को सचिवालय में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने की। बैठक में आवास विभाग, विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं, विकासकों और संबंधित अधिकारियों ने परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।