देहरादून ,
देहरादून के नेहरू कॉलोनी क्षेत्र स्थित Panacea Hospital में मंगलवार को हुए भीषण अग्निकांड के दौरान दून पुलिस ने जान जोखिम में डालकर कई मरीजों की जान बचाई। आईसीयू में लगे एसी में ब्लास्ट होने के बाद अस्पताल में आग और धुआं फैल गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई।
कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही Dehradun Police और फायर यूनिट की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। पुलिसकर्मियों ने गैस रिसाव और घने धुएं की परवाह किए बिना आईसीयू में भर्ती मरीजों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया। इस दौरान कई मरीजों और पुलिसकर्मियों को ऑक्सीजन की कमी के चलते नजदीकी कैलाश अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
घटना में वेंटिलेटर पर भर्ती 60 वर्षीय वीरवती निवासी कांवली, बल्लीवाला की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हुए हैं। वहीं राहत एवं बचाव कार्य में जुटे तीन पुलिसकर्मियों की भी तबीयत बिगड़ गई। घायल पुलिसकर्मियों में ट्रैफिक विभाग के एएसआई नरेंद्र कुमार, कांस्टेबल बृजमोहन रावत और कांस्टेबल बृजमोहन कनवासी शामिल हैं।
घटना की सूचना पर Ajai Singh और अन्य वरिष्ठ अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे। एसएसपी ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिसकर्मियों और मरीजों का हालचाल जाना तथा चिकित्सकों से उपचार की जानकारी ली।
प्रारंभिक जांच में अस्पताल के आईसीयू में लगे एसी में ब्लास्ट को आग लगने का कारण माना जा रहा है। पुलिस और फायर विभाग मामले की विस्तृत जांच में जुटे हैं।
इस हादसे में पुलिस, फायर यूनिट और अस्पताल स्टाफ की त्वरित कार्रवाई से कई लोगों की जान बचाई जा सकी। स्थानीय लोगों ने भी राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग किया और पुलिसकर्मियों की बहादुरी की सराहना की।
घायल व्यक्तियों की सूची
- राहुल कुमार (32 वर्ष), पुत्र महेंद्र सिंह, निवासी बूंद की मिल, थाना नगीना नजीबाबाद, बिजनौर
- मुकेश (42 वर्ष), पुत्र रामपाल, निवासी नंदनपुर, हिमाचल प्रदेश
- शंभू दास (45 वर्ष), पुत्र गिरवानदास, निवासी भगवानपुर, हरिद्वार
- गोरी (ढाई वर्ष), पुत्री रेनू, निवासी चंद्रपुर, सहारनपुर
- दौलत सिंह (लगभग 45 वर्ष), पुत्र देव सिंह नेगी, निवासी नंदा नगर, चमोली
- बेबी उर्फ पायल (नवजात), पता अज्ञात
- संगीता देवी, पता अज्ञात
- खान बहादुर, पुत्र मुख्तियार, निवासी मंगलौर, हरिद्वार
- नित्यानंद (42 वर्ष), पुत्र सोमपाल, निवासी भगवानपुर, हरिद्वार
- निहाल (69 वर्ष), पुत्र घसीटा, निवासी नेहटौर, जिला बिजनौर — कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती
मृतक का विवरण
- वीरवती (60 वर्ष), पत्नी अमरनाथ, निवासी कांवली, बल्लीवाला, देहरादून
बचाव कार्य के दौरान घायल पुलिसकर्मी
- एएसआई नरेंद्र कुमार (ट्रैफिक)
- कांस्टेबल बृजमोहन रावत (थाना नेहरू कॉलोनी)
- कांस्टेबल बृजमोहन कनवासी (थाना नेहरू कॉलोनी)
बचाव अभियान में शामिल पुलिस टीम
- उ०नि० मनोज नौटियाल, थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी
- एसआई धनीराम पुरोहित, चौकी प्रभारी फुव्वारा चौक
- एसआई गिरीश बडोनी, चौकी प्रभारी जोगीवाला
- एसआई अमित रॉड
- एएसआई अंशुल बर्थवाल
- एएसआई नरेंद्र कुमार (यातायात)
- कांस्टेबल कमलेश सजवाण
- कांस्टेबल बृजमोहन रावत
- कांस्टेबल बृजमोहन कनवासी
- कांस्टेबल संदीप छाबड़ी
- हेड कांस्टेबल राजमोहन खत्री
- कांस्टेबल विपिन सेमवाल
फायर यूनिट टीम
- अभिनव त्यागी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी
- एलएफएम विमल किशोर
- डीवीआर राजेश गौड़
- एफएम प्रदीप टम्टा
- डब्ल्यूएफएम वर्षा
- डब्ल्यूएफएम श्वेता