उक्त महिला की पहचान सरस्वती देवी पत्नी स्वर्गीय दयाल सिंह रावत निवासी 261 ब्रह्मपुरी ऊपर वाली पानी की टंकी के पास हरिद्वार उम्र 68 वर्ष के रूप में हुई। डंपर चालक मौके से फरार हो गया। वाहन को कब्जे पुलिस लिया गया, जिसे सुरक्षा की दृष्टि से आईएसबीटी चौकी के पास खड़ा किया गया है। उक्त महिला का बैग पब्लिक द्वारा आईएसबीटी चौकी पर दिया गया, जिसे मृतका के परिजनों के सुपुर्द किया गया। घटना के संबंध में अग्रिम कार्यवाही की जा रही है ।