देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में भीषण आग, बुजुर्ग महिला की मौत, 12 घायल

 देहरादून ,

Panacea Hospital में लगी भीषण आग ने पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मचा दी। देहरादून-हरिद्वार रोड स्थित अस्पताल में हुए इस दर्दनाक हादसे में बुजुर्ग महिला बीरावती की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं।

आग लगते ही अस्पताल परिसर में धुआं भर गया, जिससे मरीजों और तीमारदारों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग, पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

घायलों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है, हालांकि प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हादसे के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्थाओं और अग्निशमन उपकरणों को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *