देहरादून कैंट क्षेत्र में जिस्मफरोशी के धंधे का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार, 3 महिलाएं रेस्क्यू

देहरादून ,

देहरादून के कैंट क्षेत्र में चल रहे अनैतिक देह व्यापार का दून पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। स्थानीय लोगों द्वारा दी गई गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने किशन नगर एक्सटेंशन क्षेत्र में आकस्मिक छापेमारी कर कार्रवाई की।

नवनीत सिंह को मिली सूचना के बाद क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में एएचटीयू देहरादून और कैंट पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने 13 मई 2026 को एक स्कूल के पीछे स्थित परिसर में छापा मारा, जहां 3 महिलाएं और एक पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले। मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई। पुलिस के अनुसार बाहर प्ले ग्रुप स्कूल का बोर्ड लगा हुआ था।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार संचालित करने के आरोप में 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया और 3 पीड़ित महिलाओं को रेस्क्यू किया। मौके से एक स्विफ्ट कार भी सीज की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त

  • आशीष कुमार पाण्डे
  • जंग बहादुर

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी आशीष कुमार पाण्डे पहले भी अनैतिक देह व्यापार के मामले में जेल जा चुका है। वह बाहरी राज्यों से महिलाओं को नौकरी दिलाने के बहाने देहरादून बुलाता था और उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर उनसे देह व्यापार करवाता था।

दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली कैंट में अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम की धाराओं 03/04/05/06/07 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

बरामदगी

  • आपत्तिजनक सामग्री
  • स्विफ्ट कार नंबर UK 07 FB 5211

पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *