बद्रीनाथ और मंगलौर उपचुनाव में मिली जीत पर कांग्रेस ने मनाया जश्न – uttarakhandawaaz.in

बद्रीनाथ और मंगलौर उपचुनाव में मिली जीत पर कांग्रेस ने मनाया जश्न

कांग्रेस मुख्यालय में आतिशबाजी और मिठाई बांट कर प्रदेशाध्यक्ष ने विजेता प्रत्याशियों को दी बधाई
देहरादून ,

बद्रीनाथ और मंगलौर विधानसभा सीटों में हुए उपचुनाव में कांग्रेस की जीत से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आतिशबाजी और मिठाई बांट कर जोरदार ढंग से जश्न मनाया। इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने विजेता प्रत्याशियों और सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों, अहंकार और सत्ताबल की पराजय है। उन्होंने कहा कि हद तो यह है कि चुनाव में भाजपा ने धन बल का आयात तक किया। उन्होंने कहा कि अंततः जनता ने इन सबसे अप्रभावित रहते हुए अपना निर्णय दिया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए विजेता प्रत्याशी और कार्यकर्तागण बधाई के पात्र हैं। उन्होंने बद्रीनाथ विधानसभा व मंगलौर विधानसभा की देवतुल्य जनता का भी आभार व्यक्त किया है जिन्होंने कांग्रेस प्रत्याशियों को ऐतिहासिक जीत दिलाई है। इस अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी के महानगर अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी ने उत्साहित कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश अध्यक्ष करन माहर को जीत की बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी यह जीत निष्ठावान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पार्टी प्रत्याशियों की कड़ी मेहनत और प्रदेश अध्यक्ष के सक्षम नेतृत्व के कारण प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि सत्ताबल और दबंगई के बजाय जनता ने कांग्रेस की जन हितकारी नीतियों को चुना है। इस अवसर पर अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *