उत्तराखंड में 22,246 शिकायतें जबरन बंद: सीएम धामी ने जताई कड़ी नाराजगी

देहरादून ,

उत्तराखंड सरकार की सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा बैठक में बड़ा खुलासा सामने आया है। अधिकारियों द्वारा जनता की 22,246 शिकायतों को जबरन बंद किए जाने की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कड़ी नाराजगी जताई।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि शिकायतों को बिना उचित समाधान के बंद करना गंभीर लापरवाही है। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि किसी ने शिकायत को जबरन बंद किया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सीएम धामी ने निर्देश दिए कि सभी लंबित और बंद की गई शिकायतों की दोबारा जांच की जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि जनता को समयबद्ध और संतोषजनक समाधान मिले। उन्होंने यह भी कहा कि हेल्पलाइन का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का समाधान करना है, न कि आंकड़ों को बेहतर दिखाने के लिए उन्हें बंद करना।

सरकार अब इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *