पंचमुखी हनुमान मन्दिर परिसर में निर्माण के लिए खोदी जा रही थी बुनियाद
मन्दिर परिसर होटल की दीवार अचानक भरभरा कर गिरने से हुआ हादसा
हरिद्वार ,
खड़खड़ी कोतवाली नगर हरिद्वार क्षेत्र स्थित पंचमुखी हनुमान मन्दिर परिसर में खोदी जा रही बुनियाद के दौरान बंगल के होटल की दीवार गिरने से दबकर ठेकेदार की मौत हो गयी, जबकि दो मजदूर घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए 108 की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने एक मजदूर को मृत घोषित कर शव को मोर्चरी में रखवा दिया। वहीं घायलों का उपचार शुरू कर दिया है। घायल मजदूरो के साथियों ने घटना की जानकारी मृतक व घायलों के परिजनों को दी। सूचना पर परिजन जिला अस्पताल पहुंच गये। चिकित्सकों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार खड़खड़ी कोतवाली नगर हरिद्वार क्षेत्र में मुखिया गली में स्थित पंचमुखी हनुमान मन्दिर परिसर में निर्माण के लिए गुरूवार की दोपहर को बुनियाद खोदी जा रही थी। बताया जा रहा है कि इसी दौरान मन्दिर परिसर के बगल के होटल की दीवार भरभरा का गिर गयी। जिसमेें तीन मजदूर दब गये, घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गयी। घायलों को 108 की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने एक मजदूर को मृत घोषित कर दिया। जबकि गम्भीर घायल दो मजदूरों को भर्ती करते हुए उपचार शुरू कर दिया। मृतक की पहचान आस मोहम्मद पुत्र मतलूब उम्र 26 वर्ष निवासी मुस्तबाबाद बहादराबाद हरिद्वार के रूप में हुई है। जबकि घायलों की पहचान अहमद पुत्र इरफान उम्र 22 वर्ष निवासी घोड़ावाला बढेड़ी राजपूताना बहादराबाद हरिद्वार और आस मोहम्मद पुत्र इलियास उम्र 25 वर्ष निवासी मुस्तबाबाद बहादराबाद हरिद्वार के तौर पर हुई है। चिकित्सकों ने मृतक के शव को मोर्चरी में रखाते हुए पुलिस को सूचित कर दिया है। मजदूरों के साथियों ने घटना की जानकारी घायलों व मृतकों के परिजनों को भेज दी है। बताया जा रहा है कि मृतक आस मोहम्मद ही ठेकेदार व मिस्त्री था, जोकि अपने ही गांव के एक मजदूर आस मोहम्मद और अहमद को लेकर बुनियाद खोद रहा था। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। कोतवाली नगर एसएसआई मुकेश थलेड़ी ने बताया कि खड़खड़ी क्षेत्र स्थित पंचमुखी हनुमान परिसर में बुनियाद खोदने के दौरान बंगल होटल की दीवार गिरने से ठेकेदार की मौत हो गयी। जबकि दो मजदूर गम्भीर रूप से घायल हो गये। जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतक ठेकेदार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की तैयारी शुरू कर दी है।