हरिद्वार ,
कोतवाली लक्सर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर स्मैक तस्कर दो सगे भाईयों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से पुलिस ने भारी मात्रा में स्मैक व इलैक्ट्रॉनिक तराजू और नगदी बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। कोतवाली लक्सर प्रभारी निरीक्षक अमर चंद शर्मा ने बताया कि पुलिस क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना पर पुलिस ने स्मैक तस्कर दो सगे भाईयों को ग्राम लाडपुर खुर्द से दबोच लिया। जोकि युवाओं को स्मैक बेचने का काम कर रहे थे। पुलिस ने दोनों भाई से 9.2 ग्राम स्मैक, 700 रुपये और इलैक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किया है। पुलिस आरोपियों को पकड़ कर कोतवाली पहुंची। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम मुकर्रम और अकरम पुत्रगण जमील निवासी लाडपुर खुर्द लक्सर हरिद्वार बताते हुए खुलासा किया कि उन्होंने स्मैक बेचने के लिए गांव के ही सज्जाद ऊर्फ निप्पल पुत्र शकील से खरीदी है। पुलिस ने दोनों भाईयों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस ने सज्जाद को दबोचने के लिए उसके ठिकाने पर छापामार कार्रवाई की गयी। लेकिन सज्जाद दोनों भाईयों को पकड़ने जाने की सूचना पर फरार हो गया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।