देहरादून ,
Prem Nagar क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब पीकर वाहन चलाने वाले दो वाहन चालकों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही मॉडिफाइड साइलेंसर और रैश ड्राइविंग करने वाले 52 दुपहिया वाहनों को भी सीज किया गया।
Dehradun Police के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी अधीनस्थ इकाइयों को “ऑपरेशन प्रहार” के तहत सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने, ड्रिंक एंड ड्राइव, मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने और रैश ड्राइविंग करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में 06 अप्रैल 2026 को प्रेमनगर क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले दो वाहन चालकों को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत गिरफ्तार कर उनके वाहन सीज किए गए।
इसके अलावा मॉडिफाइड साइलेंसर और तेज रफ्तार में वाहन चलाने वाले 52 वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए सभी दुपहिया वाहनों को सीज किया गया।
पुलिस का कहना है कि मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस का अभियान लगातार जारी है।
