इजराइल में फंसे उत्तराखंडियों के लिए नैनीताल पुलिस ने बढ़ाएं हाथ

नैनीताल ,

इसराइल एवं फिलिस्तीन के मध्य चल रहे युद्ध के मध्य नजर नैनीताल पुलिस ने इसराइल में निवास करने वाले उत्तराखंड के लोगों के लिए मदद के हाथ बढ़ाए हैं। एसएसपी नैनीताल प्रहलाद मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि यदि किसी भी ऐसे व्यक्ति को जो नैनीताल या उत्तराखंड में रहता हो उसे मदद की आवश्यकता है तो नैनीताल पुलिस इसके लिए पूरी सहायता करने को नागरिकों के साथ है।

उन्होंने बताया कि यदि जनपद नैनीताल से किसी के परिजन *इजराइल में निवासरत/ यात्रा में हैं या फँसे हैं* उन्हें यदि *भारतीय दूतावास की मदद की आवश्यकता हो* तो उनके सम्बन्ध में आप निम्न बिन्दुओं पर जानकारी दिये गये नम्बरों पर उपलब्ध कराने का कष्ट करें, ताकि ऐसे लोगों की मदद की जा सके।

जनपद पुलिस की ओर से इस संबंध में हेल्पलाइन नंबर व अन्य जानकारियां उपलब्ध कराई गई है।
● *आपातकालीन नंबर 112*
● *जनपद नैनीताल जनपद कन्ट्रोल रूम के नम्बर- 9411112979 एवं 05942-235847*

*विवरण*
1- नाम-
2- पिता का नाम-
3- पता-
4- ई-मेल-
5- पासपोर्ट न0-
6- मोबाइल नम्बर- (जहॉ रह रहे हों)

Vinkmag ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *