देहरादून सचिवालय में कैबिनेट बैठक मे , नए मंत्रियों का हुआ स्वागत – uttarakhandawaaz.in

देहरादून सचिवालय में कैबिनेट बैठक मे , नए मंत्रियों का हुआ स्वागत

देहरादून ,

पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज देहरादून स्थित सचिवालय में कैबिनेट बैठक शुरू हुई। बैठक की शुरुआत में मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल में शामिल नए मंत्रियों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और राज्य के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर नरेंद्र मोदी द्वारा भेजे गए शुभकामना संदेश की जानकारी मंत्रिमंडल को दी। इस मौके पर मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री के संदेश का औपचारिक रूप से वाचन किया।

प्रधानमंत्री के संदेश पर राज्य मंत्रिमंडल ने आभार व्यक्त करते हुए इसे प्रेरणादायक बताया। मंत्रिमंडल के सदस्यों ने कहा कि यह संदेश राज्य में विकास, सुशासन और जनकल्याण के कार्यों को और अधिक गति देने में सहायक होगा।

बैठक में राज्यहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *