देहरादून ,
आज रंगों के पावन पर्व होली को स्ट्रीट किड्स के बच्चों के साथ बड़े उत्साह और प्रेमपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों के साथ रंग, गुब्बारे और मिठाइयाँ बांटी गईं।
बच्चों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की खुशियाँ साझा कीं। उनके चेहरों पर खिली मुस्कान और आंखों में चमक इस बात का प्रमाण थी कि छोटे-छोटे प्रयास भी किसी के जीवन में बड़ी खुशियाँ ला सकते हैं।
मिठाइयाँ वितरित करते समय बच्चों की खुशी देखते ही बन रही थी। रंग-बिरंगे गुब्बारों और हंसी-ठिठोली के बीच पूरा वातावरण आनंद और उल्लास से भर गया।
इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों के जीवन में खुशियों के रंग भरना और उन्हें यह एहसास दिलाना था कि वे अकेले नहीं हैं।
सच ही कहा गया है — खुशियाँ बांटने से बढ़ती हैं। 🌈🙏