धोखाधड़ी के आरोपी को छुड़ाने के प्रयास में UP पुलिस पर हमला, तीन गिरफ्तार

हरिद्वार (ज्वालापुर) ,
धोखाधड़ी के एक वांछित आरोपी को छुड़ाने के प्रयास में उत्तर प्रदेश पुलिस पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। घटना कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र की है, जहां पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त थार और स्कॉर्पियो वाहनों को जब्त कर लिया।

जानकारी के अनुसार, दिनांक 03 फरवरी 2026 को थाना छपार, जनपद मुजफ्फरनगर (उ.प्र.) में तैनात उप-निरीक्षक अनुराग सिंह अपनी टीम के साथ धोखाधड़ी के मामले में वांछित अभियुक्त संजय पुत्र राजपाल को ज्वालापुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर ले जा रहे थे। इसी दौरान भूमानंद अस्पताल के पास अभियुक्त के पुत्र ईशान्त ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपने पिता को छुड़ाने के उद्देश्य से पुलिस वाहन पर स्कॉर्पियो और थार गाड़ियों से टक्कर मारकर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में पुलिस टीम के सदस्यों को चोटें आईं तथा सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली ज्वालापुर पुलिस मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही घटना में प्रयुक्त दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया।

उप-निरीक्षक अनुराग सिंह की लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा अपराध संख्या 93/2026 धारा 109(1), 121(1), 132, 191(2), 324(4), 351(2), 352, 61(2) के तहत पंजीकृत किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम व पते:

  1. ईशान्त पुत्र संजय

  2. शिवम मलिक पुत्र अनुज मलिक

  3. अमन पुत्र गजेंद्र
    निवासीगण: सुभाष नगर, कोतवाली ज्वालापुर, जनपद हरिद्वार

पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *