गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब ट्रस्ट के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के लिए पंजीकरण जारी

देहरादून ,

गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब ट्रस्ट द्वारा आयोजित किए जा रहे वार्षिक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के लिए 6 जनवरी से पंजीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। 8 जनवरी को 473 लोगों ने अपना पंजीकरण कराया, जिसके साथ अब तक कुल 1314 व्यक्तियों का पंजीकरण पूरा हो चुका है।

शिविर के लिए पंजीकरण प्रक्रिया में ट्रस्ट के कर्मचारियों के साथ नगर के गणमान्य व्यक्तियों ने भी सहयोग प्रदान किया है। गुरुद्वारा प्रबंधन की ओर से सभी जरूरतमंद लोगों से अपील की गई है कि वे अपना पंजीकरण कराकर गुरुद्वारा परिसर में रविवार, 11 जनवरी को आयोजित इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाएं।

शिविर में विभिन्न रोगों से संबंधित लगभग 60 से अधिक विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे। चिकित्सीय परामर्श के अनुसार दवाइयां, पैथोलॉजिकल जांच, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड सहित अन्य आवश्यक जांचें ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क कराई जाएंगी। इसके साथ ही स्वैच्छिक रक्तदान करने वाले व्यक्तियों के लिए रक्तदान की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

गुरुद्वारा प्रबंधन ने कहा कि यह शिविर समाज के जरूरतमंद वर्गों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *