देहरादून ,
जनपद में दुर्लभ (रेयर) बीमारियों से पीड़ित बच्चों को समयबद्ध और बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में निर्देश दिए गए कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत मिलने वाली सहायता से अधिक खर्च होने पर शेष राशि राइफल क्लब फंड से उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि आर्थिक अभाव के कारण किसी भी बच्चे का इलाज प्रभावित न हो।