चमोली में वन्यजीवों की बढ़ती गतिविधियों के चलते स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों का बदला समय

चमोली ,

उत्तराखंड के चमोली जिले में वन्यजीवों की गतिविधियां बढ़ने के कारण हमलों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन समय में बदलाव किया है।

जिला प्रशासन के आदेश के अनुसार अब जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूल सुबह 10 बजे खुलेंगे और दोपहर 3 बजे बंद होंगे। वहीं, आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन समय सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित किया गया है।

प्रशासन का कहना है कि यह निर्णय बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि वन्यजीवों के संभावित हमलों से बचाव किया जा सके। स्थिति सामान्य होने पर समय में पुनः बदलाव किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *