पत्रकार कल्याण कोष से 15 दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों और 2 बीमार पत्रकारों को 5-5 लाख की सहायता, 4 वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मान पेंशन की संस्तुति – uttarakhandawaaz.in

पत्रकार कल्याण कोष से 15 दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों और 2 बीमार पत्रकारों को 5-5 लाख की सहायता, 4 वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मान पेंशन की संस्तुति

देहरादून ,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में सूचना निदेशालय में पत्रकार कल्याण कोष (कॉरपस फंड) एवं मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना समिति की बैठक संपन्न हुई।

बैठक में प्रस्तुत प्रकरणों पर विचार करते हुए समिति ने पत्रकार कल्याण कोष से 15 दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की संस्तुति की। इसके साथ ही गंभीर बीमारी से ग्रस्त दो पत्रकारों को इलाज हेतु 5-5 लाख रुपये की सहायता स्वीकृत करने की भी अनुशंसा की गई।

समिति ने मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के अंतर्गत चार वरिष्ठ पत्रकारों को प्रति माह 8,000 रुपये की पेंशन दिए जाने की संस्तुति भी की।

सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि राज्य सरकार पत्रकारों के कल्याण और सम्मान को लेकर पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। संकटग्रस्त पत्रकारों और उनके आश्रितों की सहायता हेतु नियमित रूप से समिति की बैठकों का आयोजन किया जा रहा है और मामलों का शीघ्र निस्तारण किया जा रहा है।

बैठक में संयुक्त निदेशक के.एस. चौहान, नितिन उपाध्याय, वरिष्ठ वित्त अधिकारी श्रीमती शशि सिंह एवं समिति सदस्य लक्ष्मण सिंह नेगी, गिरीश तिवारी, अमित शर्मा और श्रीमती शशि शर्मा उपस्थित रहे।

2 thoughts on “पत्रकार कल्याण कोष से 15 दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों और 2 बीमार पत्रकारों को 5-5 लाख की सहायता, 4 वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मान पेंशन की संस्तुति”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *