सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस की कार्रवाई – uttarakhandawaaz.in

सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस की कार्रवाई

बीच सड़क पर मारपीट कर रहे 5 युवक गिरफ्तार**

देहरादून।
थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बीच सड़क पर मारपीट की घटना सामने आने पर दून पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 05 युवकों को गिरफ्तार किया। घटना की सूचना आज दिनांक 17/11/2025 को हिम प्लेस होटल के पास से प्राप्त हुई थी।

सूचना मिलते ही थाना नेहरू कॉलोनी से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सड़क पर झगड़ा कर रहे युवकों को तत्काल हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया। पुलिस के अनुसार, झगड़े में शामिल कुछ लोगों को हल्की चोटें भी आई थीं।

टक्कर से बढ़ा विवाद

जांच में पता चला कि दोनों पक्षों के वाहनों के बीच मामूली टक्कर होने के बाद कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।
पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पहले से किसी भी प्रकार की रंजिश नहीं थी। घटना पूरी तरह वाहन टक्कर से उपजे विवाद के कारण हुई।

पकड़े गए सभी 05 युवकों के विरुद्ध सार्वजनिक स्थान पर शांति भंग करने और मारपीट करने के आरोप में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

दून पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में सड़क पर हुड़दंग, झगड़ा या कानून हाथ में लेने की किसी भी घटना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

One thought on “सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस की कार्रवाई”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *