STF की बड़ी कार्रवाई: 8 लाख की अफीम के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

गदरपुर (उधमसिंह नगर),

उत्तराखंड एसटीएफ की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने कोतवाली गदरपुर पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाते हुए एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से लगभग 1 किलो 920 ग्राम अवैध अफीम बरामद की गई है, जिसकी कीमत करीब 8 लाख रुपये बताई जा रही है।

एसटीएफ की टीम ने यह कार्रवाई नबाबगंज रोड, ग्राम अलखदेव के पास की। पकड़ा गया आरोपी अफीम को उत्तर प्रदेश के नबाबगंज से लाकर गदरपुर क्षेत्र में बेचने की फिराक में था।

🔸 आरोपी की पहचान

  • नाम: भवदीप सिंह

  • पिता का नाम: मालकीत सिंह

  • निवासी: मकान नंबर 160, नबाबगंज, थाना बिलासपुर, जनपद रामपुर (उत्तर प्रदेश)

🔸 बरामदगी

  • 1 किलो 920 ग्राम अवैध अफीम

  • मोटरसाइकिल: सुपर स्प्लेंडर (UK 06 BL 3958)

एसटीएफ अधिकारियों के अनुसार, पूछताछ में अन्य कई ड्रग तस्करों के नामों का खुलासा हुआ है, जिन पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। टीम आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।

One thought on “STF की बड़ी कार्रवाई: 8 लाख की अफीम के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *