नैनीताल,
नैनीताल के नवागंतुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने बुधवार को पदभार ग्रहण करने के बाद नैनीताल पुलिस कार्यालय का भ्रमण किया और विभिन्न शाखा प्रभारियों से परिचयात्मक मुलाकात की।
पदभार ग्रहण के उपरांत एसएसपी ने जिलाधिकारी नैनीताल से शिष्टाचार भेंट की और जनपद की वर्तमान कानून व्यवस्था एवं प्रशासनिक स्थिति की जानकारी ली। साथ ही आगामी वीवीआईपी भ्रमण को लेकर सुरक्षा व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की।
🔸 जनता का विश्वास और सुरक्षा सर्वोपरि
पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ ने कहा कि—
“जनता के हित में कार्य करना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुलिस का लक्ष्य केवल अपराध नियंत्रण नहीं, बल्कि समाज में सुरक्षा और विश्वास का वातावरण बनाना है।”
उन्होंने स्पष्ट किया कि महिला सुरक्षा उनकी प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर होगी। साथ ही नशे के तस्करों और उनके नेटवर्क पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
🔸 सायबर ठगी और यातायात पर विशेष ध्यान
डॉ. मंजूनाथ ने कहा कि ड्रग्स, सायबर ठगी और महिला सुरक्षा आज की बड़ी चुनौतियाँ हैं, जिनसे निपटने के लिए नैनीताल पुलिस हर स्तर पर सक्रिय रहेगी।
उन्होंने बताया कि सायबर अपराधियों के खिलाफ सघन अभियान चलाया जाएगा और जनता को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान एवं कार्यशालाएँ आयोजित की जाएंगी।
साथ ही उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाएंगे ताकि आम नागरिकों को सुविधा मिल सके।
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.