देहरादून,
कोतवाली पटेलनगर क्षेत्रान्तर्गत मोबाइल चोरी की घटना का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किए गए दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 27 जनवरी 2026 को वादी सौरभ गोयल पुत्र अशोक गोयल, निवासी 94 प्रिय लोक कॉलोनी, फेज–01, पटेलनगर, देहरादून द्वारा कोतवाली पटेलनगर में लिखित तहरीर दी गई थी। तहरीर में बताया गया कि अभियुक्त आशु व उसके साथियों द्वारा उनकी दुकान से मोबाइल फोन चोरी कर लिए गए हैं। तहरीर के आधार पर कोतवाली पटेलनगर में मु0अ0सं0–35/2026 धारा 303(2)/351(2)/352 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना के शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस टीम का गठन कर आवश्यक निर्देश दिए गए। निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीम ने सुरागरसी एवं पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।
दिनांक 27 जनवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने हरभजवाला स्थित एक खाली प्लॉट से घटना को अंजाम देने वाले तीन अभियुक्तों—
-
आशु कुमार
-
केशव डबराल
-
सुधांशु बडोनी
को गिरफ्तार किया। अभियुक्तों के कब्जे से वादी की दुकान से चोरी किए गए विभिन्न कंपनियों के दो मोबाइल फोन बरामद किए गए।
पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उन्हें महंगे मोबाइल फोन रखने का शौक था, जिसे पूरा करने के उद्देश्य से उन्होंने चोरी की उक्त घटना को अंजाम दिया था। पुलिस द्वारा अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।