मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मिशन एप्पल और अति सघन बागवानी योजना के लाभार्थियों की लंबित राज सहायता तत्काल भुगतान के लिए कार्रवाई के निर्देश दिए

भौतिक सत्यापन सहित अन्य प्रक्रिया 27 अक्टूबर से शुरू होगी

देहरादून ,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उद्यान विभाग के तहत वर्ष 2016-17 से 2022-23 तक संचालित मिशन एप्पल और वर्ष 2023-24 से संचालित सेब की अति सघन बागवानी योजना के लाभार्थी किसानों की लंबित राज सहायता का भुगतान प्राथमिकता पर करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने रविवार को प्रमुख सचिव न्याय, सचिव वित्त और सचिव कृषि एवं कृषक कल्याण के साथ बैठक कर किसानों को तत्काल राज सहायता उपलब्ध कराने के लिए सोमवार 27 अक्टूबर से भौतिक सत्यापन और अन्य औपचारिकताएं शुरू करने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने संबंधित विभागों को लंबित धनराशि जारी करने से संबंधित समस्त औपचारिकताएं शीघ्र पूर्ण करने कहा। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025-26 के लिए सेब की बागवानी योजना के लिए 35 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है, और यदि आवश्यक हुआ तो अतिरिक्त धनराशि भी राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी।

जिलाधिकारी और मुख्य उद्यान अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि मिशन एप्पल और अति सघन बागवानी योजना के तहत लंबित भुगतान की प्रक्रिया 27 अक्टूबर से शुरू की जाए। सरकार ने किसानों के कल्याण को प्राथमिकता बताते हुए कहा कि लाभार्थियों को लंबित राज सहायता शीघ्रता से वितरित की जाएगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आश्वासन दिया कि सरकार किसानों के हित में सभी आवश्यक कदम उठाएगी और योजना के लाभार्थियों को उनकी राज सहायता समय पर उपलब्ध कराई जाएगी।

One thought on “मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मिशन एप्पल और अति सघन बागवानी योजना के लाभार्थियों की लंबित राज सहायता तत्काल भुगतान के लिए कार्रवाई के निर्देश दिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *