मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास से भाजपा जिला अध्यक्षों के साथ की वर्चुअल बैठक

देहरादून ,
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास से भाजपा जिला अध्यक्षों के साथ वर्चुअल बैठक की। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने दीपावली की शुभकामनाएँ दीं और पार्टी पदाधिकारियों से राज्य सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों को जनता तक पहुँचाने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनता के कल्याण के लिए निरंतर कार्यरत है, इसलिए इन योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुँचाना सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि “वोकल फॉर लोकल” अभियान को जन आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाया जाए, जिससे स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिले और प्रदेश की अर्थव्यवस्था मजबूत हो।

मुख्यमंत्री धामी ने कार्यकर्ताओं से जनता के साथ सीधा संवाद बनाए रखने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि जनता के बीच निरंतर संपर्क ही जनसेवा का सबसे सशक्त माध्यम है और यही लोकतंत्र की असली ताकत भी है।

इस मौके पर राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *