मुख्यमंत्री ने दीपावली पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

देहरादून,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में मंत्रीगण, विधायकगण, प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी तथा प्रदेशभर से आए लोग भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने सभी आगंतुकों का अभिवादन करते हुए उन्हें और उनके परिवार को दीपावली की मंगलकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। यह पर्व समाज में प्रकाश, पवित्रता और सकारात्मक ऊर्जा फैलाने का संदेश देता है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से इस पर्व को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और आपसी सद्भाव के साथ मनाने का आग्रह किया और प्रदेश की सतत विकास यात्रा में सहयोग का आह्वान किया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि दीपावली प्रदेशवासियों के जीवन में नई उम्मीद, समृद्धि और खुशहाली लेकर आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *