जिलाधिकारी ने भंडारीबाग ओवरब्रिज प्रोजेक्ट पर कसा शिकंजा, नोडल अधिकारी नियुक्त

देहरादून ,

भंडारीबाग रेलवे ओवरब्रिज निर्माण में हो रही देरी पर जिलाधिकारी सविन बसंल ने कार्यदायी संस्था को कड़ी चेतावनी दी है। स्थलीय निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि यह परियोजना मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं होगी।

डीएम ने कहा कि ओवरब्रिज का निर्माण नियत समय पर पूरा होना अनिवार्य है। इसके लिए उन्होंने एसडीएम और एक्सियन लोनिवि को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है, जो रेलवे अधिकारियों के साथ मिलकर गार्डर ब्रिज प्लेसमेंट व अन्य कार्यों की क्लोज मॉनिटरिंग करेंगे।

जिलाधिकारी स्वयं भी समय-समय पर प्रोजेक्ट की प्रगति पर नजर रखेंगे।


अधूरे प्रोजेक्ट से जनता परेशान

भंडारीबाग रेलवे ओवरब्रिज लंबे समय से अधूरा पड़ा है, जिससे शहर के बीचो-बीच जाम और असुविधा की स्थिति बनी रहती है।

यह परियोजना सहारनपुर रोड पर यातायात दबाव कम करने और भंडारीबाग को रेसकोर्स चौक से जोड़ने के साथ ही प्रिंस चौक व हरिद्वार रोड के बीच आवागमन को सुगम बनाने के उद्देश्य से बनाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *