देहरादून को मिलेगा स्मार्ट क्लीनिंग सिस्टम, सीएम धामी ने रोड़ स्वीपिंग मशीन का किया फ्लैग ऑफ

देहरादून ,
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय परिसर से नगर निगम देहरादून की वैक्यूम बेस्ड रोड़ स्वीपिंग मशीन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर सीएम ने कहा कि देहरादून को साफ-सुथरा और आधुनिक शहर बनाने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण है। स्मार्ट तकनीक से लैस ये मशीनें राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के उद्देश्यों को पूरा करने में भी सहायक होंगी।


सीएम धामी ने कही ये बातें

  • तकनीक के ज़रिए सफाई व्यवस्था को और मज़बूत किया जा रहा है।

  • नई मशीनों से तेजी और प्रभावी तरीके से सड़कों की सफाई होगी।

  • धूल और प्रदूषण के स्तर में कमी आएगी, जिससे लोगों को स्वच्छ वातावरण मिलेगा।

  • नगर निगम और विभागों को निर्देश – देहरादून को स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा बनाए रखने के लिए और प्रभावी काम करें।


इस मौके पर मेयर सौरभ थपलियाल, नगर आयुक्त नमामि बंसल और नगर निगम के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *