देहरादून ,
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अजबपुर कला, मोथरोवाला रोड स्थित एक अवैध व्यावसायिक निर्माण को सील कर दिया। यह निर्माण एक प्राथमिक विद्यालय के पास किया जा रहा था।
कार्रवाई संयुक्त सचिव गौरव चटवाल के निर्देश पर की गई। इस दौरान मौके पर सहायक अभियंता निशांत कुकरेती, अवर अभियंता जयदीप राणा और सुपरवाइजर मौजूद रहे।
एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण की ओर से अवैध निर्माणों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमविरुद्ध निर्माण को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। केवल स्वीकृत नक्शों और निर्माण मानकों के अनुरूप ही निर्माण की अनुमति दी जाएगी।