धामी कैबिनेट बैठक: छह बड़े प्रस्तावों को मिली मंजूरी

देहरादून ,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में प्रदेश हित से जुड़े छह अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक के बाद सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने फैसलों की जानकारी साझा की।

कैबिनेट के बड़े फैसले:

  1. ‘महक क्रांति’ योजना को मंजूरी

    • राज्य में एरोमेटिक (सुगंधित) पौधों की खेती को बढ़ावा मिलेगा।

    • 1 हेक्टेयर तक भूमि पर किसानों को 80% सब्सिडी, उससे अधिक पर 50% सब्सिडी दी जाएगी।

    • वर्तमान में 91 हजार किसान करीब 22 हजार हेक्टेयर भूमि पर एरोमेटिक खेती कर रहे हैं।

  2. कारागार सुधार

    • राज्य की जेलों में ढांचागत सुधार किए जाएंगे।

    • अधिकारियों और कर्मचारियों के नए पद सृजित होंगे, जिन पर आउटसोर्सिंग से नियुक्तियां होंगी।

  3. रुद्रपुर में पीएम आवास योजना को बल

    • प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत रुद्रपुर में निर्माण के लिए राज्य सरकार 27 करोड़ रुपये देगी।

  4. ऑनलाइन शिक्षा को बढ़ावा

    • ऑनलाइन शिक्षा के लिए 8 नए पदों का सृजन।

    • टीवी के माध्यम से भी बच्चों को पढ़ाई की सुविधा दी जाएगी।

  5. TET पास अध्यापकों के लिए सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका

    • 2010 से पहले TET पास सहायक अध्यापकों के पक्ष में शिक्षा विभाग सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर करेगा।

  6. अंतर्जातीय दिव्यांग विवाह पर अनुदान बढ़ा

    • समाज कल्याण विभाग ने अंतर्जातीय दिव्यांग विवाह पर मिलने वाली सहायता राशि को 25,000 से बढ़ाकर 50,000 रुपये कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *