CM हेल्पलाइन शिकायतों पर जिलाधिकारी की सख्ती, 3 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस, 2 का वेतन रोका – uttarakhandawaaz.in

CM हेल्पलाइन शिकायतों पर जिलाधिकारी की सख्ती, 3 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस, 2 का वेतन रोका

हरिद्वार ,

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में फरियादियों की संख्या बढ़ी। डीएम ने कहा कि हर शिकायत का त्वरित निस्तारण जरूरी है, किसी भी अधिकारी द्वारा हीला-हवाली या ढ़िलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


जनसुनवाई में कार्रवाई और शिकायतें

  • सोमवार को 66 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 32 का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

  • अन्य शिकायतों को तुरंत संबंधित विभागों को भेजा गया।

  • प्रमुख शिकायतें: भूमि विवाद, अतिक्रमण, जल भराव, पेयजल, विद्युत आदि।


सख्त निर्देश और कारण बताओ नोटिस

  • खंड शिक्षा अधिकारी भगवानपुर, नारसन और अधिशासी अभियंता यूपीसीएल लक्सर को सीएम पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में ढ़िलाई बरतने पर कारण बताओ नोटिस जारी।

  • ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर और शिकायत प्रकोष्ठ का सहायक का सितंबर माह का वेतन रोकने के निर्देश।


अन्य निर्देश और कार्रवाई

  • एआरटीओ को: दोपहिया वाहन पर हेलमेट न लगाने वालों और ओवरस्पीडिंग के खिलाफ सख्ती।

  • ईओ शिवालिक नगर को: नियमानुसार अतिक्रमण हटाने के निर्देश।

  • डीएसओ को: सरकारी सस्ते गल्ले के दुकानदारों द्वारा घोटाले की स्थिति में मुकदमा दर्ज करने और दुकान निरस्तीकरण तक सीमित न रखने के आदेश।


कार्यक्रम में शामिल वरिष्ठ अधिकारी

अपर जिलाधिकारी पीआर चौहान, परियोजना निर्देशक केएन तिवारी, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, एचआरडीए सचिव मनीष कुमार, उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, जिला अर्थ संख्या अधिकारी नलिनी ध्यानी, डीएसओ तेजबल सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *