व्यापारियों से बोले सीएम धामी: “घटे GST का लाभ आम जन तक पहुँचाएं”

GST बचत उत्सव का आयोजन

देहरादून ,

देहरादून के प्रेमनगर में सोमवार को ‘GST बचत उत्सव’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य देशभर में हाल ही में जीएसटी दरों में की गई कटौती के बारे में लोगों को जागरूक करना और उन्हें इसके सीधे लाभ से अवगत कराना था।

व्यापारियों से लिया फीडबैक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों का दौरा किया और व्यापारियों से सीधे बातचीत कर GST स्लैब में बदलाव पर फीडबैक लिया।

स्वदेशी उत्पादों पर जोर

सीएम ने व्यापारियों और जनता से अपील की कि वे स्वदेशी और स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने से छोटे कारोबारियों और कुटीर उद्योगों को प्रोत्साहन मिलेगा और इससे प्रदेश व देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।

जनता की प्रतिक्रिया

स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना की और कहा –
“घटी GST मिला उपहार – धन्यवाद डबल इंजन सरकार।”

केंद्र सरकार की पहल

सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने आम जनता को राहत देने के लिए कई आवश्यक उत्पादों और सेवाओं पर GST स्लैब घटाए हैं। इससे हर नागरिक को सीधा लाभ होगा।

सीधे संवाद का अवसर

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘GST बचत उत्सव’ जैसे कार्यक्रम जनता को सीधे संवाद का मंच प्रदान करते हैं और वे सरकार की नीतियों को नजदीक से महसूस कर पाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *