देहरादून
स्नातक स्तरीय पदों पर आयोजित UKSSSC भर्ती परीक्षा को पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए दून पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। जनपद के 121 परीक्षा केंद्रों पर आज करीब 40,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
सुरक्षा इंतज़ाम
-
सभी परीक्षा केंद्रों पर समुचित पुलिस बल की तैनाती।
-
अभ्यर्थियों को केवल सघन चेकिंग के बाद ही प्रवेश की अनुमति।
-
केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी।
-
पुलिस की लगातार गश्त, अवांछित तत्वों पर पैनी नज़र।
अधिकारियों की सक्रियता
-
एसएसपी देहरादून ने स्वयं विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा का जायजा लिया।
-
पुलिस अधीक्षक नगर, ऋषिकेश और विकासनगर ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में निरीक्षण कर निर्देश दिए।
-
पुलिसकर्मियों को स्पष्ट निर्देश: परीक्षा शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न करानी है।
परीक्षा का पैमाना
-
121 परीक्षा केंद्र – पूरे जनपद में।
-
40,000+ अभ्यर्थियों ने किया प्रतिभाग।