भर्ती परीक्षाओं पर फिर उठे सवाल, बेरोजगार संघ कल करेगा सचिवालय कूच – सीबीआई जांच की मांग तेज – uttarakhandawaaz.in

भर्ती परीक्षाओं पर फिर उठे सवाल, बेरोजगार संघ कल करेगा सचिवालय कूच – सीबीआई जांच की मांग तेज

देहरादून ,
उत्तराखंड की भर्ती परीक्षाएँ एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं। रविवार को संपन्न हुई स्नातक स्तरीय परीक्षा के बाद बेरोजगार संगठन और युवाओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं।

बेरोजगार संघ के आरोप

  • परीक्षा सुबह 11 बजे शुरू हुई, लेकिन 11:35 तक प्रश्न पत्र से मिलते-जुलते सवाल बाहर आ गए।

  • संघ अध्यक्ष राम कंडवाल ने प्रेस वार्ता में कहा कि हाकम सिंह और उसके नेटवर्क की गतिविधियाँ अब भी जारी हैं।

  • उन्होंने एक ऑडियो क्लिप भी मीडिया के सामने रखी, जिसमें पंकज गौड़ 15 लाख रुपये में पास कराने का दावा कर रहा है।

  • कंडवाल ने आरोप लगाया कि आयोग ने जल्दबाजी में परीक्षा कराई और आयोग की भूमिका पर ही सवाल उठे हैं।

  • उनका कहना है कि ओएमआर शीट न भरने जैसी बातें आयोग और नेटवर्क की मिलीभगत का संकेत देती हैं।

सरकार पर सवाल

राम कंडवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को घेरते हुए कहा कि 2022 के भर्ती घोटाले के बाद सीएम ने सीबीआई जांच का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक तीन परीक्षा कैलेंडर जारी हो चुके हैं और जांच पर कोई कदम नहीं उठाया गया।

हाकम सिंह पर गंभीर आरोप

  • 2022 से भर्ती घोटालों का मुख्य किरदार बताया गया।

  • गिरफ्तारी के बावजूद बार-बार बाहर आने पर उठे सवाल।

  • संघ का कहना है कि उसने पहले से ही हाकम और उसके नेटवर्क पर नज़र रखी थी और उसकी गिरफ्तारी में उनकी भूमिका रही।

आंदोलन की तैयारी

  • बेरोजगार संघ ने चेतावनी दी है कि इस मामले की सीबीआई जांच कराई जाए।

  • कल संगठन परेड ग्राउंड, देहरादून से सचिवालय कूच करेगा।

  • संघ ने कहा कि अगर सरकार ने कदम नहीं उठाए तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *