देहरादून में “Band Baaja Baarat – Fake Wedding” कार्यक्रम रद्द

देहरादून, 
मॉल ऑफ़ देहरादून में 6 सितंबर को प्रस्तावित “Band Baaja Baarat – Fake Wedding” कार्यक्रम अब नहीं होगा। धार्मिक संगठनों की शिकायत पर पुलिस ने इसे रद्द करा दिया है।

मुख्य बिंदु:

  • संगठनों ने आरोप लगाया कि कार्यक्रम हिंदू विवाह परंपरा और धार्मिक भावनाओं का उपहास है।

  • एसएसपी देहरादून ने आयोजकों को दो टूक चेतावनी दी – धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा।

  • आयोजकों को निर्देश:

    • किसी भी कार्यक्रम से धार्मिक/सांप्रदायिक सौहार्द को ठेस न पहुँचे।

    • सुरक्षा प्रोटोकॉल, क्राउड मैनेजमेंट और प्रशासनिक गाइडलाइन का कड़ाई से पालन करना होगा।

  • उल्लंघन की स्थिति में कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *