देहरादून ,
श्री गुरु राम राय दरबार साहिब में रविवार को आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई।
इस दौरान प्रदेश में लगातार हो रही दैविक आपदाओं से जन-धन की हानि पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्री महाकाल सेवा समिति की ओर से शांति पाठ का आयोजन किया गया। आपदाओं में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया और सामूहिक प्रार्थना की गई।
बैठक एवं शांति पाठ के दौरान समिति के आचार्य श्री सुभाष जोशी ,रोशन राणा, बालकिशन शर्मा, एडवोकेट संजीव गुप्ता, डॉ. नितिन अग्रवाल, राहुल माटा, आयुष जैन, गौरव जैन, विनय प्रजापति, हेमराज अरोड़ा, विक्रम सिंह, सुमित बंसल, सुशील वाधवा, कृतिका राणा, अनुष्का राणा उपस्थित रहे।