देहरादून,
देहरादून पुलिस ने युवाओं और छात्रों को निशाना बनाने वाले एक नशा तस्कर को 2400 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। क्लेमेंट टाउन थाना क्षेत्र में 25 अगस्त को की गई चेकिंग के दौरान आरोपी को दबोचा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
आरोपी आशीष कुमार (25) पुत्र सुखपाल, निवासी ग्राम शेरपुर, थाना रामपुर मनिहारान, जिला सहारनपुर (उ.प्र.), वर्तमान में टर्नर रोड, देहरादून में रह रहा था।
बरामदगी
-
2400 प्रतिबंधित कैप्सूल (Spas Med – Acetaminophen Tramadol HCI & Dicyclomine HCI Capsules)
-
स्कूटी (UK 07 FY 8490)
पुलिस कार्रवाई
आरोपी के खिलाफ थाना क्लेमेंट टाउन पर मु.अ.सं. 66/2025, धारा 8/22/29/60 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया।
पूछताछ में खुलासा
आरोपी ने बताया कि उसने यह नशीले कैप्सूल सहारनपुर के फिरोज नामक व्यक्ति से खरीदे थे और इन्हें शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों और नशे के आदी व्यक्तियों को बेचने की फिराक में था।