बिग ब्रेकिंग: केंद्र से मिली हरी झंडी, धामी कैबिनेट में होगा विस्तार – इन विधायकों की एंट्री लगभग तय! – uttarakhandawaaz.in

बिग ब्रेकिंग: केंद्र से मिली हरी झंडी, धामी कैबिनेट में होगा विस्तार – इन विधायकों की एंट्री लगभग तय!

देहरादून ,

उत्तराखंड की राजनीति में एक बार फिर मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर हलचल तेज हो गई है। लंबे समय से कैबिनेट विस्तार का इंतज़ार कर रहे भाजपा विधायकों की उम्मीदें अब परवान चढ़ती दिख रही हैं। सूत्रों के अनुसार केंद्र से हरी झंडी मिलने के बाद जल्द ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट का विस्तार कर सकते हैं।

किन विधायकों को मिल सकती है जगह?

दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से रायपुर विधायक उमेश शर्मा काउ और गदरपुर विधायक अरविंद पांडे की मुलाकात ने राजनीतिक हलचल और तेज कर दी है। शाह से हुई इस मुलाकात के बाद माना जा रहा है कि इन दोनों नेताओं की कैबिनेट में एंट्री लगभग तय है।

धामी सरकार में पांच पद खाली

फिलहाल धामी सरकार में 5 मंत्री पद रिक्त हैं। पार्टी संगठन की ओर से लगातार हाईकमान को विस्तार का प्रस्ताव भेजा जा रहा है। ऐसे में इन मुलाकातों ने साफ संकेत दे दिए हैं कि कैबिनेट विस्तार अब जल्द ही हो सकता है।

शाह से मुलाकात ने बढ़ाई सियासी गर्मी

  • अरविंद पांडे ने मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर लिखा कि उन्होंने शाह को किसानों की जमीन से जुड़े मुद्दों से अवगत कराया।

  • वहीं उमेश शर्मा काउ ने पोस्ट कर बताया कि राज्य में आई प्राकृतिक आपदा, राहत-बचाव कार्य और रायपुर क्षेत्र के विकास कार्यों पर चर्चा की गई।

अब सबकी निगाहें दिल्ली दरबार पर

भाजपा खेमे में यह मुलाकात कैबिनेट विस्तार की पूर्व तैयारी मानी जा रही है। अब सबकी निगाहें दिल्ली पर टिकी हैं कि आखिर धामी मंत्रिमंडल में नए चेहरों की एंट्री कब होगी।

👉 संकेत साफ हैं कि धामी कैबिनेट में जल्द बड़ा फेरबदल देखने को मिलेगा और इसमें उमेश शर्मा काउ व अरविंद पांडे की एंट्री लगभग तय मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *