दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई | जमीन कब्जाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ – uttarakhandawaaz.in

दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई | जमीन कब्जाने वाले गिरोह का भंडाफोड़

देहरादून ,

👉 भोले-भाले लोगों को डरा-धमकाकर जमीन हड़पने वाले गिरोह को पुलिस ने दबोच लिया।
👉 गिरोह में शामिल दंपति व उनके दो पुत्रों सहित कुल 5 आरोपी गिरफ्तार।
👉 आरोपियों पर पहले से धोखाधड़ी, मारपीट और अन्य आपराधिक घटनाओं के करीब डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

मामला

  • वादिनी अल्का सिंघल, निवासी खुड़बुड़ा, ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया।

  • उन्होंने 2016 में शांतिनगर, रानीपोखरी में भूमि खरीदी थी।

  • पड़ोसी तारा देवी व परिजनों ने जमीन हड़पने की कोशिश की और धमकाया कि उन्हें SC/ST एक्ट के झूठे मुकदमे में फंसा देंगे।

  • पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना की तो पूरा जमीन कब्जाने का गिरोह सामने आया।

गिरफ्तार आरोपी

  1. कमलस्वरूप पुत्र स्व. गंगाराम

  2. तारा देवी पत्नी कमलस्वरूप

  3. अजय कुमार पुत्र कमलस्वरूप

  4. विकास उर्फ विक्की पुत्र कमलस्वरूप

  5. सोनी देवी पत्नी विकास

आरोपियों का आपराधिक इतिहास

  • 2005 से अब तक लगातार आपराधिक कृत्यों में लिप्त।

  • धोखाधड़ी, मारपीट, गाली-गलौज, जमीन कब्जा, फर्जी दस्तावेज तैयार करने सहित 16 मुकदमे दर्ज।

  • कई मामले वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन।

पुलिस टीम

  • उ0नि0 विकेन्द्र चौधरी (थानाध्यक्ष रानीपोखरी)

  • म0उ0नि0 सीमा राघव

  • हे0का0 धीरेन्द्र यादव

  • का0 रवि कुमार, विजय कुमार, सतेन्द्र कुमार

  • म0हे0का0 तारावती पाल

👮‍♂️ थाना रानीपोखरी पुलिस की तत्परता से एक संगठित गिरोह सलाखों के पीछे पहुंचा, जिससे इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *