देहरादून
भागीरथ पुरम, बंजारावाला निवासी विधवा महिला विजयलक्ष्मी पंवार ने जिलाधिकारी सविन बंसल से गुहार लगाई थी कि उनके दोनों बेटे नशे के आदी होकर रोजाना उनसे मारपीट करते हैं, पैसों की मांग करते हैं और जान से मारने की धमकी भी देते हैं।
👉 मामला गंभीर मानते हुए डीएम ने बिना देर किए गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू की।
👉 जिले में पहली बार थाना रिपोर्ट और कचहरी की लंबी प्रक्रिया को दरकिनार कर गुंडा रूल्स 1970 के तहत डीएम ने विशेष शक्तियों का इस्तेमाल किया।
👉 दोनों बेटे शुभम पंवार और उसके भाई को नोटिस जारी कर दिया गया है।
👉 नोटिस के मुताबिक, दोनों को 26 अगस्त 2025, प्रातः 10:30 बजे न्यायालय में पेश होकर अपना पक्ष रखना होगा।
👉 अगर समय पर जवाब नहीं दिया तो प्रकरण फास्ट ट्रैक सुनवाई में निपटाया जाएगा।
🔎 गोपनीय जांच में हुआ खुलासा
-
पड़ोसियों और जनप्रतिनिधियों ने पुष्टि की कि दोनों बेटे आए दिन मां के साथ मारपीट करते हैं।
-
नशे की हालत में उनसे पैसे मांगते हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं।
-
रिपोर्ट में साफ कहा गया कि “दोनों पुत्रों को प्रार्थिनी (मां) से दूर रखना आवश्यक है।”
⚡ डीएम सविन बंसल का फैसला
-
असहाय विधवा महिला की सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए 2 घंटे के भीतर कार्रवाई।
-
गुंडा एक्ट के तहत कार्यवाही प्रारंभ, फास्ट ट्रैक पर सुनवाई होगी।