राजभवन में मुलाकात: राज्यपाल ने मुख्य सचिव से ली आपदा राहत कार्यों की जानकारी – uttarakhandawaaz.in

राजभवन में मुलाकात: राज्यपाल ने मुख्य सचिव से ली आपदा राहत कार्यों की जानकारी

देहरादून।
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शनिवार को राजभवन में मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान राज्यपाल ने मुख्य सचिव से उत्तरकाशी के धराली, स्यानाचट्टी और चमोली के थराली में आई आपदा के मद्देनज़र राहत एवं बचाव कार्यों की स्थिति पर विस्तृत जानकारी ली।

बैठक में राज्यपाल ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे कार्यों पर लगातार नजर रखी जाए और पीड़ितों को हरसंभव मदद समय पर उपलब्ध कराई जाए। इसके साथ ही उन्होंने अन्य समसामयिक विषयों पर भी मुख्य सचिव से चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *